बरहज। एसआईआर फाॅर्म को लेकर तहसील परिसर में सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। न्यायिक न्यायालय में बड़का गांव, बनकटिया, हरनौठा और बरहज के लोगों के लिए, जबकि ब्लॉक सभागार में ग्रामीण क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए कैंप लगाया गया है। तहसील में करीब 103 को नोटिस भेजा गया है। महिलाओं को पहचान पत्र के लिए काफी दिक्कतें आ रही हैं।
तहसील के न्यायिक न्यायालय में एडीओ एजी देवेश चंद्र सिंह के देखरेख में एसआईआर फाॅर्म भरा जा रहा है। इनके सहयोग में आपूर्ति कार्यालय और तहसील के एक-एक कर्मचारियों को लगाया गया है। पूरे दिन परिसर में महिला-पुरुषों और युवाओं की भीड़ रही। बड़का गांव के सोनू और प्रियांशु अपनी माता का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आए थे।
दोनों का कहना था कि वृद्ध मां के पहचान पत्र को लेकर काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। प्रशासन की ओर से इन्हें नोटिस भेजा गया था। अनीता देवी, निशा नाम दर्ज कराने के लिए आई हुई थीं। एसआईआर फार्म में नये मतदाताओं के अलावा सूची से कटे और सुधार कराने वालों की काफी भीड़ रही।