देवरिया में हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मालवीय रोड ओवरब्रिज पर एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका। हियुवा कार्यकर्ता भारत माता के जय न बोलने के बयान से नाराज थे।
विज्ञापन
हियुवा कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता मालवीय रोड पर ओवैसी का पुतला जलाया। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि भारत में रहने वाले को भारत माता की जय बोलना ही पड़ेगा।
जो नहीं बोलेगा, उसे हियुवा कार्यकर्ता सबक सिखाने का कार्य करेंगे। पुतला फूंकने वालों में बंटी तिवारी, तारकेश्वर गुप्त, सिप्पू जायसवाल, छोटू वर्मा, मुन्ना वर्मा, टिंकू वर्मा, सूरज, पिंटू, संजय, सतीश वर्मा, विक्की वर्मा, गोविंद प्रमुख रहे।