बरियारपुर। क्षेत्र के रामभरोशा चौराहा से भड़सरा मार्ग पर बुधवार की शाम दो बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज भेज दिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के माडीपार निवासी रमेश यादव रामभरोस चौराहा पर अंडे की दुकान चलाते हैं। वहीं पर अपनी पत्नी व दो बच्चे के साथ रहते हैं। संवाद