लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव में बुधवार की रात सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। मकान मालिक व परिजन विवाह समारोह में शामिल होने आए तो घटना को देख अवाक रह गए।
मईल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मईल पुलिस की सक्रियता व गश्त की पोल खुल गई। मईल थाना अंतर्गत पिपरा मिश्र निवासी अनिल चौरसिया पुत्र स्व रामधार चौरसिया अपने दो बड़े भाईयों व परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई रहते हैं।
बुधवार की शाम अपने बड़े भाई गिरिजा चौरसिया व स्वजनों के साथ कार से शाम 6 बजे पट्टीदारी की शादी में शामिल होने के लिए घर आए तो सभी कमरों का ताला टूटा व सभी सामान गायब देख हतप्रभ रह गए।
चोरों ने अनिल चौरसिया के कमरे से चांदी का पाजेब, पायल, सोने का चेन, खील, नथुनी, झुमका, पुस्तैनी चांदी चार किलो ले गए। साथ आए बड़े भाई गिरिजा चौरसिया के कमरे से पायल तीन, सोने की अंगूठी 6, बिछिया 12, नेवता का रखा दो लाख पचास हजार रुपये, करधन, चाभी रिंग, पहुंची, हाथ पलानी, चोटी और मझले भाई सुनील चौरसिया के कमरे में रखा गले का हार, चार कंगन, चेन, मनटीका, झुमका, नथिया, तीन अंगूठी, खील, पलानी, करधनी, तीन पाजेब, चाभी रिंग, बिछिया तीन, बीस हजार नकद ले गए। साथ ही पुश्तैनी पीतल का बर्तन, स्टील बर्तन, सिलेंडर चार, मोटर, बैट्री दो, इन्वर्टर चार्जर और एक मोटरसाइकिल चोर ले गये हैं।
सूचना पाकर मझला भाई सुनील चौरसिया भी ट्रेन से गांव के लिए चल दिया है।