फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 2026 के अवकाश घोषित किए गए

Tue, 06 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने उच्च न्यायालय से जारी कैलेंडर के क्रम में जनपद न्यायालयों के लिए वर्ष 2026 के स्थानीय एवं अतिरिक्त अवकाश घोषित किए हैं। कोर्ट में 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 20 मार्च को रमजान का अंतिम शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन, 19 अक्तूबर को महानवमी तथा 11 नवंबर को भैया दूज/चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय अथवा अन्य अवकाश जो द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं, उनके एवज में दो अतिरिक्त अवकाश घोषित किए गए हैं। 15 फरवरी (रविवार) को पड़ने वाली महाशिवरात्रि के स्थान पर 05 मार्च को होली पर्व के अगले दिन अवकाश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें