देवरिया। शहर के एक निजी स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा से पिछले साल अक्टूबर में यौन शोषण का मामला पिछले साल सामने आया था। उत्पीड़न से डरी छात्रा बीमार रहने लगी थी। काउन्सिलिंग के दौरान मामला सामने आने के बाद घरवालों ने कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी स्कूल प्रबंधक देवेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम ने जांच के लिए स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए थे।
छात्रा के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। वह पिछली कक्षा में फेल हो गई थी। अगली कक्षा में भी फेल करने का डर दिखाकर उसके साथ मनमानी हो रही थी।
विरोध पर छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप स्कूल का प्रबंधक पर है। पीड़िता के पिता का कहना था कि स्कूल प्रबंधक उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। छात्रा को एक बार प्रबंधक ने अपने कार्यालय में बुलाया और डरा-धमकाकर यौन शोषण किया।
इसके बाद अक्सर वह ऐसी हरकत करने लगा। सहमी छात्रा किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी।
प्रबंधक की घिनौनी करतूत से तंग आकर छात्रा ने पिता को आपबीती बताई। आरोप है कि पिता छात्रा को लेकर स्कूल गए और
शिकायत की तो आरोपी प्रबंधक देवेंद्र ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोप प्रबंधक देवेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था।