फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 2.46 लाख की ठगी में प्राथमिकी दर्ज, 1.15 लाख रुपये कराए होल्ड

Sat, 22 Aug 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन दिनेश्वर मिश्र के दो बैंक खातों से 2.46 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बृहस्पतिवार की रात साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने ठगी की रकम में से एक लाख 15 हजार रुपये होल्ड करा दिए हैं। यह रकम साइबर ठग संबंधित खाते से नहीं निकाल पाएंगे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं।
विज्ञापन

शहर के उमानगर निवासी दिनेश्वर मिश्र स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन हैं। महुआडीह पीएचसी में तैनात हैं। जिला मुख्यालय के गोरखपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक में उनके बचत खाते हैं। 17 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के खाते से यूपीआई के जरिये दो बार 50-50 हजार रुपये निकाले गए। मोबाइल पर संदेश आने पर उन्हें रकम निकलने की जानकारी हुई।
इसके बाद दूसरे बैंक खाते की जांच की तो केनरा बैंक के खाते से भी यूपीआई के जरिये 1.46 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। इस तरह दोनों खातों से कुल 2.46 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें