बरियारपुर। पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र में इन दिनों सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
इसी क्रम में रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. योगेश कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
डॉ. योगेश के अनुसार मौसम परिवर्तन के कारण वायरल बुखार और सर्दी-खांसी के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने, साफ-सफाई रखने, गुनगुना पानी पीने और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लेने की अपील की। संवाद