फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। अन्य जिलों से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्रों पर आना शुरू हो गया है। निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस साल पहली बार अंकेक्षक की तैनाती यूपी बोर्ड के स्तर से की गई है। वहीं देवरिया की उत्तर पुस्तिकाओं को अन्य जिलों में प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए जिले में पांच विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसमें शहर में स्थित तीन विद्यालयों पर इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं शहर के बाहर स्थित दो विद्यालयों पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। राजकीय इंटर कालेज में यूपी बोर्ड से 89100 उत्तरपुस्तिकाओं का आवंटन यूपी बोर्ड ने किया है। इनके मूल्यांकन के लिए 335 परीक्षक और 34 उप मुख्य परीक्षक तैनात किए गए हैं। बोर्ड ने मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं के परीक्षण के लिए 17 अंकेक्षक तैनात किए हैं। बाबा राघवदास इंटर कालेज में यूपी बोर्ड ने 88600 उत्तरपुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए आवंटित किया है। इसके लिए 314 परीक्षक, 37 उपमुख्य परीक्षक और 19 अंकेक्षक तैनात किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें