खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई संग्राम गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने शनिवार को पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बिंदवलिया निवासी जितेंद्र मिश्रा ने अपनी बेटी कविता मिश्रा की शादी खुखुंदू क्षेत्र के महुई संग्राम गांव निवासी मनोज मिश्रा के बेटे रोहित मिश्रा के साथ की है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर और देवर कम दहेज लाने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे। मारपीट भी करते थे। पति रोहित ने माता-पिता और भाइयों के साथ मिलकर पत्नी कविता की पिटाई की तो वह थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की। पुलिस शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर पति रोहित, सास शीला देवी, ससुर मनोज मिश्रा, देवर राहुल मिश्रा और अमन उर्फ गोलू मिश्रा पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।