सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज स्थित वार्ड संख्या-3 धुसा टोला में मंगलवार की देर रात जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
घायलों में विद्यासागर याद, उनके पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विद्यासागर यादव की तहरीर पर अमरनाथ यादव, संजय यादव, राहुल यादव, रागनी यादव और विजय नाथ यादव पर मारपीट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मझौलीराज चौकी प्रभारी इंद्रजीत यादव ने कहा कि मारपीट के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। संवाद