फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नोनापार क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास

Sat, 08 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। नोनापार रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को गति शक्ति योजना से जुड़े इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर मिट्टी का परीक्षण किया।
टीम ने मिट्टी की गुणवत्ता और निर्माण से जुड़ी अन्य तकनीकी बिंदुओं की भी जांच की। रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है। इसी क्रम में इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी के नमूने लिए।
विज्ञापन

साथ ही, स्थल की स्थिति, जमीन की मजबूती और निर्माण की संभावनाओं से जुड़े पहलुओं का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद आगे की तकनीकी प्रक्रिया तय की जाएगी।
रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय होगा कि नोनापार रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण कब शुरू होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिवान उमेश उमेश सिंह ने बताया कि राहगीरों को जाम से राहत और रेल दुर्घटना रोकने को रेलवे पर अंडरपास बनाने का कार्य का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में भटनी के नोनापार रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने का सर्वे शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें