फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्माण कार्य में लगाया अनियमितता का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। देवरहा बाबा आश्रम पर पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में आश्रम के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास ने बन रहे भव्य प्रवेश द्वार और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे विशाल गेट और शौचालय के निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
उनका कहना है कि बिना पर्याप्त तराई के ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जाता है कि पर्यटन विभाग की ओर से तपोभूमि स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से यात्री धर्मशाला, सार्वजनिक शौचालय, स्नान घर व एक भव्य गेट का निर्माण कराया जा रहा है। इस गेट में तीन बड़े द्वार बनाए जाएंगे। जो स्थल को भव्य स्वरूप देंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण कराया जा रहा है। पीठाधीश्वर ने अनियमितता की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें