देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। 41 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर नाराजगी जताई गई।
मुख्य विकास अधिकारी सुबह 10:10 बजे अपने कक्ष से निकलकर विभिन्न अनुभागों की उपस्थिति पंजिकाओं की जांच की। इसमें कई विभागों के कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त, श्रम रोजगार कार्यालय में रितुदीप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह और मंजू कुशवाहा (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) अनुपस्थित पाई गईं। मत्स्य पालक विकास अभिकरण में मत्स्य निरीक्षक रितेश कुमार शाही गैरहाजिर पाए गए।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता कार्यालय में सहायक आयुक्त रणविजय सिंह, अपर सहायक अधिकारी खूबलाल यादव, ग्राम सेवक, कृषि रणजीत कुमार सिंह और कनिष्ठ सहायक देवव्रत अभिजात अनुपस्थित रहे। लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता अनिरुद्ध कुमार यादव और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिसुद्दीन अंसारी गैरहाजिर मिले।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिशासी अभियंता सूर्यप्रकाश, दिनेश कुमार केसरवानी, मुख्य लिपिक राकेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र नाथ, शम्भु शरण श्रीवास्तव (वरिष्ठ सहायक), मधुसूदन सिंह, उत्कर्ष पाण्डेय (प्रथम व द्वितीय), तारिक जमाल और बबलू सिंह (कनिष्ठ सहायक) अनुपस्थित पाए गए।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में सीओ शैलेन्द्र कुमार गुप्ता अनुपस्थित रहे। जिला कृषि कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अम्बरीश कुमार मिश्र, रमेश नारायण मल्ल, निर्भय नारायण सिंह आदि माैजूद नहीं थे।