देवरिया। निर्माण श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले में विशेष पंजीयन अभियान चल रहा है। भलुअनी विकास खंड के शिवपुर हरखौली गांव में शिविर के दूसरे दिन 40 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया। शिविर में श्रमिकों को पंजीयन प्रक्रिया और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संवाद