संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भूमि और आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 24 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
पुलिस का कहना है मारपीट के बाद विभिन्न क्षेत्रों से मिली शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई है। उधर, क्षेत्र के लखना पांडेयपुर में प्रधानी के चुनाव को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक को हिरासत में ले लिया। खुखुंदू क्षेत्र के लखना टोला पांडेयपुर में प्रधानी चुनाव को लेकर शुक्रवार को राकेश गोड़ और विकास मौर्या आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को हिरासत में ले लिया। खखड़ी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में संतोष मध्देशिया, दूसरे पक्ष से मनोज मध्देशिया, सिंटू मद्देशिया, महुई श्रीकांत के रुस्तमपुर में भी भूमि विवाद में ही बालकिशुन चौहान, दयानंद चौहान, दूसरे पक्ष से मुकेश चौहान, इसके अलावा परसिया करकटही में भूमि विवाद में सनाउल्लाह खान, जिआउल्लाह खान, अताउल्लाह खान, सकीना, बहादुरपुर गांव में नाली का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष से दीनानाथ चौहान, जगरन्नाथ चौहान, दूसरे पक्ष से विकेश चौहान, परसिया भंडारी में पत्थर उखाड़ने और मारपीट करने पर अच्छेलाल, पड़री बाजार में खेत से मिट्टी निकालने की बात को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष से शेर सिंह, दूसरे पक्ष से रणजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इसी तरह खुखुंदू क्षेत्र में मन्नू पटेल और कुशीनगर जनपद के हाटा थाना क्षेत्र संखापार माफी निवासी त्रयंबक के बीच मारपीट होने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं परसिया भंडारी में होटल पर खाना खाने के दौरान हुई मारपीट में नरंगा के सुनील गुप्ता और कन्हैया पटेल को हिरासत में ले लिया।
महुई श्रीकांत में सड़क के तरफ दरवाजा खोलने को लेकर कुसुम देवी और नीमकी देवी ने पड़ोसियों से मारपीट कर ली। पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में ले लिया।