फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भतीजी से दुष्कर्म में चाचा गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा पुलिस ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करीब आठ माह पहले दुष्कर्म किया था, इससे किशोरी गर्भवती हो गई थी और करीब चार दिन पहले किशोरी ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन

एक गांव निवासी ने सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ आठ माह पहले आरोपी चाचा ने दुष्कर्म किया था, परिजनों से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि चार दिन पहले बेटी को पेट में दर्द होने पर जिला अस्पताल लेकर गया। वहां अल्ट्रासाउंड होने के बाद पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। चार दिन पूर्व उसने बच्ची को जन्म दिया है। सूचना पर बाल संरक्षरण समिति के लोग भी पहुंचे थे। उसने पुलिस को सूचना दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो, जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी सत्यम पति त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें