चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर में बालक की हत्या के मामले में फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही दो आरोपी पिता-पुत्र जेल भेजे जा चुके हैं।
रामनगर निवासी रामदुलारी ने बताया कि उसका बेटा अंकुल विश्वकर्मा (12) को खेल मैदान से गांव का ही गोलू निषाद अपने साथ ले गया और लोहे के रॉड से पीट कर हत्या कर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने गोलू निषाद, उसके भाई धर्मेंद्र निषाद व उसके पिता पप्पू निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना से गुस्साए परिजनों ने झांसी मिर्जापुर हाईवे जाम किया था। आरोपी की घर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की नोटिस भी चस्पा किया जा चुका है।
पुलिस ने गोलू व पप्पू को घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। वहीं धर्मेंद्र फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि फरार आरोपी धर्मेंद्र निषाद को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।