फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पूर्व विधायक पर अश्लील कमेंट में गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस ने एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई पुलिस ने फेसबुक पर
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर अभद्र टिप्पणी व अश्लील कमेंट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। भाजपा मंडल महामंत्री की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। बरगढ़ निवासी भाजपा मंडल महामंत्री आकाश द्विवेदी ने बताया कि मऊ मानिकपुर के पूर्व भाजपा विधायक आनंद शुक्ल के खिलाफ मोहिनी शुक्ल नाम आईडी से अश्लील कमेंट किए गए थे। मामले में पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मनका निवासी प्रवीण मिश्र को गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले भी युवक के खिलाफ ऐसा ही एक केस दर्ज हुआ था। इसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें