फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कूड़े के ढेर में मिले स्वास्थ्य मिशन के प्रमाण-पत्र, वितरण को लेकर उठे सवाल; सीएमओ बोले- होगी कार्रवाई

Sat, 08 Nov 2025 07:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: गंगा किनारे कूड़े के ढेर में स्वास्थ्य मिशन के प्रमाण-पत्र मिलने की जानकारी पर सीएमओ वाराणसी ने सख्ती दिखाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दर्जनों की संख्या में प्रमाण-पत्र मिले हैं। लोगों ने कहा कि जब बांटना नहीं था, तो बनवाया क्यों गया?
Register For Event
विज्ञापन
गंगा किनारे जमीन पर बिखरे मिले प्रमाण-पत्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अवधूत भगवान राम महाविभूति स्थल डोमरी गंगा के किनारे शनिवार की सुबह वाराणसी से लाकर कूड़े के ढेर में फेंके मिले। इन प्रमाण पत्रों पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बड़ागांव वाराणसी के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन




इनके जारी करने की तिथि 26 दिसंबर 2024 अंकित थी। इन बिखरे प्रमाण पत्रों पर सुबह के समय टहलने जाने वाले संजय कुमार, विष्णु कुमार, राकेश, शिव दयाल आदि लोगों की निगाहें तब पड़ी जब रास्ते में यह बिखरे पड़े थे। कुछ प्रमाण पत्र हवा के कारण दूर जा कर गिरे थे।
विज्ञापन


इन प्रमाण पत्र को कौन लाकर यहां फेंका है। यह कोई बात बताने में असमर्थ रहा। लोगों का कहना है कि अगर प्रमाण पत्रों का वितरण नहीं करना था, तो इसे बनाया ही क्यों गया और सबसे बड़ी बात यह है कि यह बड़ागांव से लाकर यहां क्यों फेंका गया। कुछ प्रमाण-पत्रों में दर्ज नाम व पता पड़ने में नहीं आ रहे थे,जबकि कुछ को पढ़ा गया।

प्रमाण पत्र वहां कैसे पहुंचे। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप चौधरी, सीएमओ वाराणसी।
विज्ञापन

यह गिरे पड़े थे प्रमाण पत्र
  • सरिता देवी - कंपोजिस्ट विद्यालय चकघोवान
  • लालता राम मौर्या - संजय गांधी विद्या मंदिर बलुआ
  • रामापति राम - पूर्व माध्यमिक विद्यालय
  • लक्ष्मण पटेल - जूनियर हाईस्कूल आदि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें