फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगध एक्सप्रेस में भीषण धमाका: चलती ट्रेन से कूदे यात्री, कई अचेत...भेजा गया अस्पताल, पूरे कोच में फैला धुआं

Sat, 13 Dec 2025 03:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Magadh Express incident: इस घटना में चार यात्री जख्मी हो गए। सभी को चुनार स्टेशन पर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर हादसे में अचेत हुए यात्री को उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया। 
Register For Event
विज्ञापन
मगध एक्सप्रेस में भीषण धमाके के बाद मची अफरातफरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में शनिवार की सुबह झिंगूरा और पहाड़ा स्टेशन के बीच तेज धमाके से यात्रियों में भगदड़ मच गई। फायर इंस्टीग्यूशर का ढक्कन फटने से पूरे कोच में धुआं फैल गया और यात्री डर कर खिड़की से कूद गए। 

विज्ञापन


नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन 20802 मगध एक्सप्रेस शनिवार की सुबह 10:21 बजे मिर्जापुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए चली थी। ट्रेन अभी झिंगुरा पाकर पहाड़ा स्टेशन के समीप पहुंच रही थी। तभी ट्रेन के गार्ड बोगी से तीसरे जनरल कोच में लगे फायर इंस्टीग्यूशर का ढक्कन फट गया। 

इससे तेज धमाका हुआ और पूरे कोच में धुआं फैल गया। यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस बीच, किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। ट्रेन रूकने के पहले ही कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। यह संयोग ही था कि अप की ओर से कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दाैड़े-भागे पहुंचे अफसर

कोच के अंदर भगदड़ से यात्री चोटिल हो गए। यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल किया, लेकिन यहां कोई पहुंचा नहीं। बाद में चालक ने ट्रेन ओ बढ़ाई और ट्रेन चुनार जंक्शन पर रुकी। यहां आरपीएफ और जीआरपी, वाणिज्य विभाग की टीम के साथ मेडिकल की टीम पहुंची और चार जख्मी यात्रियों को नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार किया। 

इस घटना की सूचना पीडीडीयू जंक्शन पर भी पहुंची। ऐसे में यहां भी आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही वाणिज्य विभाग और मेडिकल टीम पहुंच गई। चुनार से ट्रेन दोपहर 12:07 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। यहां एक यात्री अर्जुन (36) निवासी पटना लगभग अचेतावस्था में मिला। लोको मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव ने जांच की तो उसका ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ा रहा। 

इस पर उसे उतार कर लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 12:48 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि मगध एक्सप्रेस में मिर्जापुर के समीप फायर इंस्टीग्यूर में कुछ गडबड़ी आई थी। इससे एक यात्री घबरा गया था। उसे पीडीडीयू जंक्शन पर उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें