पीडीडीयू नगर। कोहरे के दौरान ट्रेनों का परिचालन सही ढंग से हो, शनिवार की रात डीआरएम ने इंजन में सवार होकर इसका निरीक्षण किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया तक और गया से वापस पीडीडीयू जंक्शन तक अलग अलग ट्रेनों के इंजन में सवार होकर डीआरएम ने फुट प्लेट निरीक्षण किया।
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना शनिवार की देर शाम पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर डाउन 13010 दून एक्सप्रेस के इंजन में सवार हुए और निरीक्षण करते हुए गया स्टेशन तक गए। वहां से ट्रेन संख्या 12313 सियालदह–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर पीडीडीयू तक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोहरे की स्थिति में रेल परिचालन, चालक दल की सतर्कता, सिग्नलिंग एवं गति प्रतिबंधों का अनुपालन, रात में ट्रैक पेट्रोलिंग, स्टेशन स्टाफ की सजगता, संरक्षा संकेतों की दृश्यता तथा खंड में परिचालन व्यवस्था काे देखा। निरीक्षण के दौरान वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी रहे।