पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के बीच ट्रेनें विलंब से चल रही है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को भी ट्रेनें विलंब से आईं। डाउन दून एक्सप्रेस दो घंटे जबकि डाउन मुंबई-दानापुर स्पेशल चार घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची।
शनिवर की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वली दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर तीन घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, मुजफ्फरपुर- आनंद विहार स्पेशल ढाई घंटे लेट रही। भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटे, धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल फेयर दो घंटे, डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।
वहीं भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे,उधना -धनबाद स्पेशल फेयर 5 घंटे, पुरी- आनंद विहार विकली ढाई घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नंदन कानन दो घंटे, प्रयारागज- हावड़ा विभूति एक्सप्रेस सवा दाे घंटे लेट रही। वहीं देहरादून-हावडृा कुंभ एक्सप्रेस 8 घंटे, हजरत निजामुद्दीन- पटना एसी स्पेशल दो घंटे, पुणे-दानाुपर स्पेशल फेयर चार घंटे, बरौनी- राजकोट स्पेशल साढ़े 5 घंटे, एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर सवा 8 घंटे, आनंद विहर- भागलपुर स्पेशल फेयर साढ़े 3 घंटे लेट रही।