फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तहसील के भवन के लिए बजट मिला, कब शुरू होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन
नौगढ़ तहसील में समस्या लेकर पहुंचे फरियादी। संवाद
विज्ञापन
नियामताबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने तहसील भवन के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पांच महीने पहले भवन के लिए बजट मिल मिला था लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। आखिर कब काम शुरू कराया जाएगा। यहां डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने जनता की समस्याएं सुनीं। पांचों तहसीलों में 333 मामले आए, जिनमें से सिफ 31 का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर तहसील में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां 101 शिकायतें आईं, लेकिन सिर्फ 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंप दिए गए। इस मौके पर मुगलसराय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील के स्थाई भवन की मांग की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि शासन से पांच महीने पहले धनराशि जारी कर दी गई थी लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। कहा कि चकबंदी अधिकारी जिला मुख्यालय पर रहते हैं, जहां दो दिन न्यायालय चलता है। इससे क्षेत्रीय लोगों और अधिवक्ताओं को परेशानी होती हैं। सीओ न्यायालय पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में स्थापित कराया जाय। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी आकाश पटेल, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार संदीप कुमार श्रीवास्तव, बीएसए सचिन कुमार, सीएमओ डॉ. परितोष मिश्रा आदि मौजूद रहे। चकिया में तहसीलदार देवेंद्र यादव ने समस्याएं सुनी। यहां 45 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से पांच मामलों का समाधान किया गया।
सकलडीहा तहसील में एडीएम राजेश कुमार ने शिकायतें सुनीं। यहां 85 मामले आए, जिनमें आठ का समाधान किया गया। इस दौरान एसडीएम आकांक्षा सिंह, तहसीलदार अनुराग सिंह, बीडीओ विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। सदर तहसील में एडीएम न्यायिक रतन वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 57 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का निस्तारण हो सका। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार राय, तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर, नायब तहसीलदार अंजली वर्मा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
नौगढ़ में एसडीएम अमरचंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 45 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से दो का समाधान किया गया। इस दौरान सीओ देवेन्द्र कुमार, बीडीओ राकेश सिंह, रेंजर अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें