फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में भाजपा नेता को पीटा: झगड़े में दबंगों ने किया जानलेवा हमला, फूटा सिर... खून से लथपथ हुए कपड़े

Tue, 04 Nov 2025 03:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

हमले के बाद घायल विशू बाबा को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
भाजपा नेता झगड़े में हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रभु दयाल वार्ड-20 में नाली विवाद को सुलझाने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल महामंत्री विशू बाबा पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मंडल महामंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन

यह मामला मोहल्ला प्रभु दयाल के वार्ड-20 की नाली को लेकर उपजा था। स्थानीय वार्ड सभासद, भाजपा के मंडल महामंत्री विशू बाबा को विवाद सुलझाने के लिए मौके पर लेकर गए थे। जैसे ही विशू बाबा ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, उसी दौरान कुछ दबंगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने विशू बाबा को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के बाद घायल विशू बाबा को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हमले में सभासद के समर्थकों पर भाजपा नेता की पिटाई का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

परिजनों और करीबियों में रोष
भाजपा मंडल महामंत्री पर हुए इस जानलेवा हमले की खबर फैलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। कार्यकर्ताओं ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं, कि कैसे एक राजनीतिक पदाधिकारी को खुलेआम निशाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें