फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, युवक ने निर्माणाधीन मकान में खींचा, शोर मचाने पर बुलेट छोड़कर भागा

Wed, 05 Aug 2026 10:54 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा से बुलेट सवार युवक ने छेड़खानी की। आरोपी ने छात्रा को हाथ खींचा और निर्माणाधीन मकान में ले जाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी अपनी बुलेट मौके पर छोड़कर भाग गया। 
Register For Event
विज्ञापन
मौके पर बुलेट बाइक छोड़कर भागा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा से बुलेट बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की। युवक ने काफी दूर तक पीछा करते हुए छात्रा पर मोबाइल नंबर देने का दबाव बनाया। छात्रा ने मोबाइल नंबर नहीं दिया तो आरोपी ने उसे निर्माणाधीन मकान के पास खींचने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से सहमी छात्रा 
छात्रा का शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों को देखकर आरोपी बुलेट मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद डायल 112 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की बुलेट के नंबर से छानबीन कर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से छात्रा दहशत में है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसआई पूजा तोमर ने बुलेट कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी करा दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें