शहर के ब्राह्मपुर में खुला पड़ा मैनहाल। संवाद
बदायूं। शहर की सड़कों पर सीवर के खुले मैनहोल राहगीरों और वाहनों के लिए खतरा बन गए हैं। नगर पालिका की उदासीनता के कारण कई ढक्कन टूटे या गायब हैं। इससे हाल ही में हुई बारिश के बाद दुर्घटना का जोखिम और बढ़ गया है।
शहर ब्राह्मपुर, टिकटगंज, नई सराय कुछ मैनहोल एक महीने से खुले हैं, तो कहीं दो से तीन महीने से खुले हैं। इस दौरान नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अधिकारी केवल कागजों में शहर को सुरक्षित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। शहर के नरेश, विकेश का कहना है कि यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
नागरिकों की शिकायत है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो किसी की जान जोखिम में पड़ सकती है। नगरपालिका परिषद को तुरंत सड़कों की सुरक्षा करनी होगी, ताकि न केवल वाहनों की सुरक्षा बनी रहे बल्कि राहगीर भी सुरक्षित चल सकें। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि इनकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद में उनको सही कराया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।