बस का चेकिंग करते एआरटीओ। स्रोत- विभाग
बदायूं। एआरटीओ हरिओम ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान एक स्कूली वैन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के स्कूली बच्चों को ले जाते हुए पाई गई। बच्चों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए उक्त वैन को सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त तीन ओवरलोड मालवाहक वाहनों को भी मानकों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सीज किया गया।
कार्रवाई के क्रम में दो ई-रिक्शा एवं एक लोडर वाहन बिना फिटनेस एवं आवश्यक प्रपत्रों के संचालित होते मिले, जिन्हें भी सीज कर दिया गया। वहीं दो बसों को गलत तरीके से सवारी बैठाने और परिवहन मानकों की अनदेखी करने के आरोप में चालान किया गया। इस प्रकार कुल 9 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें 7 वाहन सीज और 2 के चालान किए गए। संवाद