फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लापता बच्ची खेत में मिली, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खड़े होकर ताजिया जुलूस देख रही चार साल की बच्ची बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे लापता हो गई। करीब नौ घंटे बाद शुक्रवार तड़के सवा पांच बजे बच्ची मक्का के खेत में रोते हुए गांव के एक व्यक्ति को मिली। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। इससे बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। पुलिस और एसओजी की टीम ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन

बच्ची के दादा ने अपनी चार वर्षीय नातिन के बृहस्पतिवार रात अचानक गायब होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। उनकी तहरीर पर बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद से ही पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी।
शुक्रवार तड़के सवा पांच बजे मक्के के खेत में बच्ची रोते हुए मिली। गांव के लोग बच्ची को लेकर घर पहुंचे। पुलिस ने घर पहुंचकर बच्ची और उसकी मां से पूछताछ की। पुलिस ने बच्ची का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया। सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं, एसओजी टीम भी घटनास्थल पहुंची। घटना की जानकारी के लिए बच्ची की काउंसलिंग भी कराई गई। पुलिस बच्ची के घर से लेकर मक्का के खेत तक आने-जाने वालों की भी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

परिजन घटना पर कुछ भी कहने से बचे
बच्ची के मक्के के खेत में मिलने के बाद परिजन कुछ और नहीं बता सके। परिजन कह रहे हैं कि बच्ची उन्हें मिल गई है, उन्हें किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करनी।

बच्ची के पिता दिल्ली में करते हैं सिलाई का काम
बच्ची के पिता घटना के समय गांव में नहीं थे। शुक्रवार को ही सीधे बदायूं के जिला महिला अस्पताल पहुंचे थे। वह दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। पिता ने भी किसी पर न कोई आरोप लगाया और न ही कार्रवाई की बात कही है। बच्ची की एक और छोटी बहन चार माह की है।


बच्ची का मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति कुछ स्पष्ट होगी। बच्ची की काउंसलिंग कर घटना के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है, घटना की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। -अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें