बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदायूं के बिनावर क्षेत्र में शनिवार की रात बरात में हुई हर्ष फायरिंग में युवक सहजान (25) गोली लगने से घायल हो गया। परिवार के लोग उसको बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहार निवासी पूर्व प्रधान इसरार की बेटी का निकाह था। शनिवार रात बरात सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दी चौक ब्रह्मपुर से आई थी। बरात में शामिल होने आए ब्रह्मपुर निवासी सहजान भी आया था।
शादी समारोह में किसी बराती ने हर्ष फायरिंग हुई। इसी दौरान सहजान को गोली लग गई। वह घायल हो गया। घटना से अफरातफरा मच गई। परिवार के लोगों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।