फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एआई पर बढ़ती निर्भरता से दिक्कतें संभव

विज्ञापन
रा​धिका शर्मा - फोटो : रा​धिका शर्मा
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बताया कि एआई तकनीक तेजी से जीवन का हिस्सा बनती जा रही है। इसका प्रयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, खेती से लेकर रोजमर्रा के कामों में बढ़ रहा है। हालांकि, इसके फायदे जितने बड़े हैं, उतने ही इसके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रा काव्या ने कहा कि एआई पर बढ़ती निर्भरता इंसानों की सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर सकती है। यदि हर छोटा-बड़ा काम मशीनों के भरोसे छोड़ दिया गया। तो मानव मस्तिष्क का विकास रुक सकता है। इसके अलावा रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं। क्योंकि मशीनें इंसानी श्रम को तेजी से बदल कर रही हैं। छात्र भूपेंद्र ने कहा कि यदि एआई तकनीक गलत हाथों में पड़ गई, तो इसका दुरुपयोग समाज और देश के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। साइबर अपराध, फेंक न्यूज, डाटा चोरी और गलत प्रचार-प्रसार जैसे मामलों में एआई बड़ी चुनौती बन सकता है। इसीलिए सरकार और समाज को मिलकर इसके उपयोग पर नियंत्रण के लिए सख्त नियम बनाने होंगे। ऐसे में कहा कि एआई तकनीक का सही दिशा में प्रयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक तभी लाभकारी सिद्ध होगी, जब इसका इस्तेमाल मानवीय मूल्यों और सामाजिक हित को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

-
बोली छात्राएं
एआई से हमारी पढ़ाई और रिसर्च आसान हो गई है। लेकिन मुझे डर है कि अगर हम सिर्फ मशीनों पर निर्भर हो गए तो हमारी सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाएगी। हमें इसका इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए।
विज्ञापन

-राधिका शर्मा

- एआई तकनीक से काम तेजी से होता है, लेकिन अगर यह गलत लोगों के हाथ लग गई। तो फेंक खबरें फैल सकती हैं या लोगों का डाटा चोरी हो सकता है। इसलिए हमें इसके सही इस्तेमाल के नियमों को सीखना जरूरी है।
-रिजमा वैश्य

राधिका शर्मा- फोटो : राधिका शर्मा

राधिका शर्मा- फोटो : राधिका शर्मा

राधिका शर्मा- फोटो : राधिका शर्मा

राधिका शर्मा- फोटो : राधिका शर्मा

राधिका शर्मा- फोटो : राधिका शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें