फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी से पहले जेवरात समेटकर युवती लापता, प्रेमी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Apr 2026 05:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में शादी से पहले युवती लापता हो गई। परिजनों ने युवती के प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती शादी से पहले लापता हो गई। उसकी बुधवार 22 अप्रैल को बरात आनी है। युवती के पिता का कहना है कि बेटी घर से अपने साथ जेवरात भी समेट ले गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने युवती के प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला उझानी कस्बे के ही एक मोहल्ले का है। कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय कर दी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। बुधवार को आनी है, लेकिन 18 अप्रैल तड़के करीब चार बजे बेटी घर से लापता हो गई। इसकी भनक लगते ही युवती के परिजन उस युवक के घर पहुंचे, जिसके साथ उसके होने का शक था। वह भी अपने घर पर नहीं मिला। आरोपी युवक के परिवार के लोग भी सामने नहीं आए। दोनों एक ही जाति के हैं।

युवती के परिजनों ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का वास्ता देकर युवती को वापस कर दिए जाने की गुहार भी लगाई, लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं पड़ा। लापता युवती के चाचा ने पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी शादी के लिए जुटाए गए जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने युवती के प्रेमी आशीष, उसके भाई मनीष और अभिषेक, पिता दयाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कई दिनों से चल रहीं थी शादी की तैयारियां
बरात आने से महज चार दिन पहले प्रेमी के साथ लापता युवती को लेकर उसके परिवार के लोगों की चेहरे की रंगत उड़ गई है। परिवार के लोगों ने शादी के कार्ड भी परिचितों और रिश्तेदारों में बांट दिए थे। बरातघर से लेकर हलवाई की बुकिंग भी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें