फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चोरों ने बंद मकान को खंगाला

Thu, 02 Oct 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
शेरकोट में हुई चोरी के मामले में जानकारी देती महिला संवाद
विज्ञापन
शेरकोट। मोहल्ला हकीमान में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोरी कर लिया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए है। अनवर पुत्र अकबर सऊदी अरब में काम करता है। उसकी पत्नी पांच दिन पहले अपने मायके गई थी। बुधवार रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 15 हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक अंगूठी व चांदी की चार अंगूठी तथा कीमती कपड़े आदि चोरी कर ले गए। अनवर ने अपने मोबाइल फोन से सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो घटनाक्रम का पता लगा और उसे पत्नी को जानकारी दी। रहनुमा ने घर पहुंचकर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीओ आलोक कुमार का क्या नाम है कि मामले की जांच कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें