बिजनौर के नजीबाबाद में डीएम बी चंद्रकला ने दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति रखने और उनकी मदद के लिए आगे आने का लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर डीएम ने प्रेमधाम आश्रम के दिव्यांग बच्चों को विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
समारोह में डीएम बी चंद्रकला ने दिव्यांगों से हाथ मिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। बिशप जॉन वडक्कल की उपस्थिति एवं शकील रजा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।