फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक हजार से अधिक पर्यवेक्षक और सुपरवाइजर करेंगे जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। जनगणना अभियान के प्रथम चरण में सात मई से 21 मई तक घर-घर जाकर प्रगणक मकान और परिवारों की गणना करेंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ शुरू होने वाली गणना के लिए प्रशासन की ओर से प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में जनगणना अभियान के लिए चार चरणों में ग्रामीण क्षेत्र के 174 पर्यवेक्षक और 1174 प्रगणकों को 29 मई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नायब तहसीलदार अशोक कुमार भगत,अमित कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन गुप्ता आरके अशोक कुमार ढाका नेतृत्व में एनआईजीसी केंद्र पर दूसरे दिन प्रशासन की ओर से करीब 300 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन तहसीलदार संतोष कुमार और नायब तहसीलदार अमित कुमार की देखरेख में 313 प्रगणकों को प्रशिक्षण लिया था। शुक्रवार को मास्टर ट्रेनर रूपेश कुमार, जयप्रकाश, मो. नाजिम, आदेश पाल, शीतल कुमार, दिनेश कुमार ने जनगणना के प्रगणकों को मकान और परिवार की गणना के संबंध में प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें