फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईस्कूल, इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार केंद्रों पर शुरू हो गया। मूल्यांकन केंद्र आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 6081 उत्तर पुस्तिकाओं एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में हाईस्कूल की 15532 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि मूल्यांकन के लिए चारों केंद्रों पर 2218 परीक्षक, 242 उप प्रधान परीक्षक तथा 112 अंकेक्षक नियुक्त किए गए। डीआइओएस ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहले दिन अनुपस्थित परीक्षकों से उपस्थिति होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें