बिजनौर में एक युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर युवक ने उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। नगर की एक युवती के मुताबिक वह एक ट्रैक्टर एजेंसी में काम करती है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव का युवक उसका कई दिनों से पीछा कर रहा था। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के मुताबिक वह डर की वजह से अपने काम पर भी नहीं जा पा रही है।