फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शीतलहर से 2.8 डिग्री तापमान लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में अत्याधिक कोहरे एवं शीतलहर का असर दिनोंदिन बढ़ रहा है। इससे जनपद के तापमान में लगातार गिरावट मापी जा रही है। मंगलवार को जिले के अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है। ठंड के कारण जनमानस ठिठुर रहा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि दिन में धूप निकली, लेकिन ठिठुरन अपना अहसास कराती रही। शाम ढलते ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए। तड़के से ही जनपद में घना कोहरा छाया रहा।
कोहरा अत्याधिक होने से बारिश की बूंदों की तरह बरसा है। कोहरा ज्यादा होने से दृश्यता बहुत कम हो गई थी। सड़कों पर वाहन धीमी गति से अपने गंतव्य को पहुंचे। बढ़ती ठंड को देखते हुए चिकित्सकों का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। कहा कि सर्दी से बचाव को गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट पहनें।
विज्ञापन

नगीना अनुसंधान केंद्र की वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। गत रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें