फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चलती बाइक पर तमंचे से अचानक चली गोली, छह वर्षीय बेटी को लगी; गंभीर रूप से घायल, पिता गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में बाइक पर चलते समय तमंचे से अचानक चली गोली से छह वर्षीय बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने जांच के बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Register For Event
विज्ञापन
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बाइक से घर लौट रहे परिवार के साथ हादसा हो गया। चलती बाइक पर तमंचे से अचानक चली गोली पिता की छह वर्षीय बेटी को लग गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


चलती बाइक पर हुआ हादसा
गांव नरुल्लापुर निवासी शौकीन अपनी पत्नी और छह वर्षीय बेटी राहत के साथ रिश्तेदारी में ईद मनाने गया था। ईद मिलने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बच्ची के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गई।घटना के बाद शौकीन बच्ची को पहले निजी चिकित्सक के पास ले गया और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेरठ में ग्रीन एनर्जी प्लांट, पूरी तरह हटेंगे कूड़े के पहाड़, गीले कचरे से बनेगी सीएनजी, जलेगा चूल्हा 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आई सच्चाई
शुरुआत में शौकीन ने पुलिस को अलग-अलग बयान दिए, जिससे मामला संदिग्ध लगने लगा। गहन पूछताछ और जांच के बाद सामने आया कि शौकीन अपने साथ तमंचा लेकर चल रहा था। बताया गया कि बाइक गड्ढों से गुजर रही थी, तभी झटके के कारण तमंचे का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। यह गोली पीछे बैठी बेटी राहत के पैर में जा लगी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी पिता शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें