फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लकड़ी काटते समय युवक की पेड़ से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। परिजनों ने कोई कार्रवाई किए बिना मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम चंपतपुर चकला निवासी अमरजीत सिंह (35) शादी के बाद से ही क्षेत्र के ग्राम मदपुरी में अपनी ससुराल में रह रहा था। सोमवार की शाम वह अपनी पत्नी के साथ जंगल से जलौनी लकड़ी लेने गया था। जंगल में पेड़ से लकड़ी काटते समय वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी घायल अवस्था में उसे लेकर गांव पहुंची और वहां से घायल को उपचार के लिए धामपुर ले जाया गया। काशीपुर ले जाते समय रास्ते में अमरजीत की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें