फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 52,573 राशन कार्ड निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ गलत तरीके से लेने वालों पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है और 52,573 अपात्र राशन कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है, ताकि पात्र जरूरतमंदों तक ही सरकारी राशन पहुंच सके। जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग राशन कार्ड का लाभ ले रहे थे, जिनकी आय, संपत्ति या व्यवसाय तय मानकों से कहीं अधिक है।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार सालाना दो लाख रुपये से अधिक आय वाले 17,363 और तीन लाख रुपये से अधिक आय वाले 10,135 लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं। वहीं जीएसटी नेटवर्क से जुड़े 83 व्यापारी, जिनका सालाना टर्नओवर 25 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें भी अपात्र पाया गया। कंपनी मामलों के मंत्रालय के रिकॉर्ड में निदेशक के रूप में पंजीकृत 888 व्यक्तियों के कार्ड भी निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें