फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांवड़िया लेन पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, एक कांवड़िया की मौत; तीन गंभीर

Mon, 17 Aug 2026 05:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के गोपीगंज फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हुआ। दो कांवड़ियों की बाइकों में जोरदार टक्कर हुई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि तीन कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। 
Register For Event
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज फ्लाईओवर के ऊपर कांवड़िया लेन पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार एक कांवड़िया की मौत हो गई। वहीं तीन कांवड़िया घायल हो गए। मृतक मोनू प्रयागराज से जल लेकर काशी विश्वनाथ चढ़ाने जा रहा था।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
कौशांबी जिले के चरवा, चील सैयद सरावा निवासी मोनू (35) अपने दोस्त अमित सिंह (35) भगवतपुर, बमरौली, प्रयागराज के साथ बाइक पर बैठकर काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर आजादनग, झूंसी निवासी शिशुपाल सिंह (22) अपने दोस्त मिथिलेश (18) निवासी गौहनिया, प्रयागराज के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के बाद बाइक से ही लौट रहा था। 

हाईवे पर कांवड़ियों के आरक्षित लेन पर दोनों विपरित दिशा से तेजी से वाहन चलते हुए एक-दूसरे की विपरित दिशा में जा रहे थे। इस बीच फ्लाईओवर के ऊपर दोनों के बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर बैठे चारों युवक दूर छिटक गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: अस्पताल में मासूम की मौत पर परिजनों का हंगामा, भिखारीपुर- बीएचयू मार्ग पर किया चक्काजाम

घटना की जानकारी होते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने मोनू और अमित की गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मोनू की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मृतक मोनू दो भाईयों में बड़ा था। वह शादीशुदा था और उसके तीन बेटे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि हादसे में चारों को गंभीर चोट लगी थी। एक की मौत हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में है। कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें