बेरासपुर में चकबंदी का विरोध करते किसान। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर तहसील के बेरासपुर में शनिवार को चकबंदी की प्रक्रिया में अनियमितता पर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने गांव के एक मंदिर परिसर पर बैठक कर जिला प्रशासन से बेरासपुर में हो रही चकबंदी को बंद करने की मांग की। बेरासपुर में चकबंदी की प्रक्रिया से किसान संतुष्ट नहीं हैं।
किसानों ने कहा कि कि चकबंदी से किसानों को कोई लाभ नहीं होगा और आपसी विवाद और मनमुटाव भी होगा, इसलिए ग्रामसभा में चकबंदी प्रक्रिया को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। कहा कि गांव के किसान पूर्व में जो जोत हैं, उससे संतुष्ट हैं। कहा कि यदि गांव में चकबंदी की प्रक्रिया को बंद नहीं किया गया, तो किसान आंदालन के लिए बाध्य होंगे। प्रधान मिथिलेश कुमार ने कहा कि चकबंदी शासन के मंशा के अनुरूप होती है, यदि गांव के लोग चकबंदी को लेकर विरोध हैं तो जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाएगी। इस दाैरान फूलचंद तिवारी, तूफानी तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, लक्ष्मकांत तिवारी, दिनेश कुमार, रमेश, गया प्रसाद मिश्रा माैजूद रहे।