फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : मुठभेड़ में लूट के आरोपी को लगी गोली, एमबीएस में भर्ती 

Tue, 12 Jul 2022 10:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा के पास मंगलवार की भोर में पुलिस और कुछ बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी फ़ायरिग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । 
Register For Event
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा के पास मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे पुलिस और कुछ बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया और दो भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को भदोही के  महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को सूचना मिली कि आभूषण लूट के कुछ आरोपी भदोही के धौरहरा इलाके से गुजरने वाले हैं। उसी आधार पर भोर में पुलिस ने नाकेबन्दी कर दी। करीब साढ़े चार बजे अलग अलग बाइक से तीन बदमाश आते दिखे। शक के आधार पर जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशो ने फायरिंग कर दी।

पुलिस की ओर से की गई जवाबी फ़ायरिग में एक बदमाश मोहम्मद इकराम निवासी बड़ागांव जिला वाराणसी को पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। बाकी बदमाश फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बदमाश इकराम के खिलाफ आजमगढ़ ,वाराणसी, भदोही सहित कुल 6 जनपदों में लूट सहित 24 मुकदमें दर्ज हैं। उसका आपराधिक रिकार्ड अभी और खंगाला जा रहा है। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next
AU ऐप में पढ़ें