फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जीआईसी में होंगी संस्कृत बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले उत्तर मध्यमा के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में होगी। 15 से 25 जनवरी तक होने वाली परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। जो भौतिक, रसायन, जीव और गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा लेंगे।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र तय हो गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जानी हैं। संस्कृत शिक्षा परिषद के निर्देश पर डीआईओएस ने उत्तर मध्यमा की प्रायोगिक परीक्षा के लिए जीआईसी को केंद्र बनाया है। इसमें भौतिक विज्ञान के लिए नेशनल इंटर कॉलेज भदोही के प्रवक्ता बृजेश सिंह, रसायन विज्ञान के लिए जीआईसी के प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद, जीव विज्ञान के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज सागररायपुर के प्रवक्ता धनंजय सिंह और गृह विज्ञान के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय बालिका मॉडल इंटर कॉलेज महराजगंज की प्रवक्ता पंकज रानी को परीक्षक बनाया गया है। डीआईओएस अंशुमान ने कहा कि 15 से 25 जनवरी के मध्य सभी संस्कृत विद्यालय प्रायोगिक परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। प्रायोगिक परीक्षा के अंक सील बंद लिफाफे में 31 जनवरी तक परिषद कार्यालय भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें