फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: क्वार्टर फाइनल में मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे खिलाड़ी

विज्ञापन
बीपीएमजी प​ब्लिक स्कूल सुरियावां में ताईक्वांडो खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
सुरियावां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से मंगलवार को ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बुधवार को 300 से अधिक मैच खेले गए। नगर के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर सेमीफाइनल में में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में तीन राज्यों के 1500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ऑब्जार्वर सौरभ सिंह, टीडी आशुतोष के अलावा सुरियावां चेयरमैन विनय चौरसिया ने मैच जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सत्यम शुक्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ईस्ट यूपी, बिहार और झारखंड के सीबीएसई स्कूलों के ताइक्वांडों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को 300 से अधिक मैच खेले गए।
टीडी आशुतोष ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग 26 किलो, अंडर-14 बालक वर्ग में 27 किलो, अंडर-14 बालक वर्ग 23 किलो, अंडर-14 बालक वर्ग 21 किलो, बालक वर्ग अंडर-14 में 29 किलो, बालक वर्ग अंडर-14 में 35 किलो, बालक वर्ग अंडर-14 में 41 किलो वर्ग, बालक वर्ग अंडर-14 में 32 किलो वर्ग में मैच खेले गए। उन्होंने बताया कि आज सभी मैच क्वार्टर फाइनल के रहे। सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में प्रतिद्वंदियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इसके बाद 21 अगस्त को फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें