फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ललचा कर निकल गए बादल

विज्ञापन
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मानसून मेहरबान है। बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो शेष स्थानों पर बादल ललचा कर चले गए। पुरूआ हवाओं के कारण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। भदोही के जमुनीपुर कॉलोनी में 25 साल पुराना नीम का पेड़ धराशायी हो गया।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। करीब एक सप्ताह से मानसून की सक्रियता कायम है। दो दिन तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह से दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। हवाओं के कारण उमस और गर्मी गायब रही। ज्ञानपुर सहित खमरियां, नई बाजार, लालानगर में हल्की बूंदाबांदी हुई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री अधिक रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। भदोही के जमुनीपुर कॉलोनी में हल्की बारिश और हवाओं के बीच 25 साल पुराना नीम का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ सूरज राय व हरिशंकर राय के मकान के पास था। संयोग अच्छा रहा कि हादसा नहीं हुआ। पेड़ गिरने से डीह बाबा के मंदिर के पास रखा टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें