फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बूथों पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर तीन दिन में कराएं वोटरों की मैपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की। इसमें अब तक की प्रगति जानी। बूथों पर अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाकर अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन का निर्देश दिया। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 12 लाख 33 हजार 324 मतदाता हैं। इनमें अब तक 10 लाख 24 हजार मतदाताओं का गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड हो चुका है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ और बीएलए की बैठकें 12 एवं 13 दिसंबर को हो चुकी है। अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों को दी गई है। मंडलायुक्त ने एएसडीडी गणना प्रपत्रों को लेकर ईआरओ, एईआरओ को निर्देश दिया कि मतदाताओं का अगले तीन दिनों में अतिरिक्त कर्मी लगाकर सत्यापन कराएं। कहा कि यदि मतदाता दिए पते पर नहीं मिलते हैं तो उनके आसपास के दो व्यक्तियों से इस आशय की गवाही करा ली जाए कि मतदाता अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं। यदि आस पड़ोस के व्यक्ति हस्ताक्षर करने को तैयार नही हों तो ऐसे गणना प्रपत्र पर उन पड़ोसियों का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। कहा कि गांव में अधिकतर मतदाता कृषि और मजदूरी के लिए घर से निकल जाते हैं। इसलिए सुबह आठ बजे से ही सत्यापन कार्य की शुरुआत करें। इसके बाद कमिश्नर औराई विधानसभा के बूथ संख्या 200, 201 और 202 का निरीक्षण किया। बीएलओ से कहा कि एएसडीडी मतदाताओं का सत्यापन सावधानी पूर्वक किया जाए, जिससे किसी मतदाता का नाम त्रुटिवश छूटने न पाए। कमिश्नर ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से एसआईआर को लेकर हो रहे कार्यों पर बात की। प्रशासन के कार्यों से राजनीतिक दलों ने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें