फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क प्रतिपूर्ति : साइट की धीमी रफ्तार से काम सुस्त

विज्ञापन
केएनपीजी में छात्रवृत्ति आवेदन का सत्यापन और बायोमैट्रिक कराती छात्राए । स्रोत कालेज
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदनों के सत्यापन और बायोमेट्रिक को लेकर बुधवार को गहमागहमी का माहौल रहा। साइट धीमी चलने से कार्य की गति धीमी रही। पूर्व दशम और दशमोत्तर की शुल्क प्रतिपूर्ति जल्द ही जारी हो सकती है। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में कुल साढ़े नौ हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शत प्रतिशत विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिले, इसके लिए शासन गंभीर है। सचिव का पत्र आने पर समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। स्कूलों को विद्यार्थियों के आवेदनों का सत्यापन कर अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया है। शासन की सख्ती के बाद अब कॉलेजों ने सत्यापन और बायोमेट्रिक के कार्य में तेजी बरती है। बुधवार को केएनपीजी कॉलेज के रूसा कक्ष में सत्यापन और बायोमेट्रिक के लिए छात्र-छात्राओं की लंबी कतार लगी रही। शाम तक विद्यार्थी बायोमेट्रिक कराने के लिए डटे रहे। कतार में लगी छात्रा शमा ने बताया कि घर से केवल बायोमेट्रिक कराने के लिए यहां पहुंची लेकिन कतार इतनी लंबी है कि काफी समय लग गया। छात्र निर्भय ने बताया कि अब तक कोई पक्की जानकारी नहीं दे सका है कि छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक कराने की अंतिम तिथि आगे बढ़ेगी या नहीं, इसलिए लाइन में सुबह से खड़ा रहा। प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र ने बताया कि 60 से 70 फीसदी विद्यार्थियों के आवेदनों का सत्यापन हो गया है। 12 दिसंबर तक शत प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें