फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाढ़ चौकियों की हकीकत देखने निकलीं एडीएम वित्त एवं राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण दीक्षित ने बुधवार को गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों छेछुआ, धनतुलसी एवं अन्य स्थानों पर स्थापित बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ चौकियां सक्रिय मिलीं। दोनों अधिकारियों ने गंगा नदी के जलस्तर, बाढ़ की संभावित स्थिति तथा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

वहीं, बाढ़ चौकियों पर उपलब्ध सुविधाओं की भी वहां मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। एडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से गंगा नदी के जलस्तर तथा तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ब्लॉकों में रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। उनके पास पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05414-250223/250308 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1077 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें